14 लीटर अंग्रेजी शराब संग एक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
मुंगेर, मई 10 -- तारापुर। हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी शिव शंकर प्रसाद यादव के पुत्र सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.