सहरसा, मार्च 1 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर महपुरा में छापेमारी कर करीब 14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर महपुरा में एसआई उमेश पासवान व पुलिस बल ने छापेमारी किया। छापेमारी में क्षेत्र के बरेटा निवासी रामानंद यादव उर्फ नटाय यादव के पुत्र व अवैध शराब के कारोबारी टुनटुन यादव के जलावन वाले घर से अलग अलग ब्रांड का 14 लीटर 145 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ शराब जब्त किया गया, जिसमें 750 एमएल की 10बोतल, 375 एमएल का 11 बोतल एवं 180 एमएल का 14 बोतल शराब शामिल है। कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने फरार कारोबारी के विरुद्ध महिषी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.