रामगढ़, अगस्त 19 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ने ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार की नई उम्मीद जगाई है। बुधवार को मांडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योजना के तहत 14 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर मौजूद रहीं। इस दौरान 11 लाभुकों को बॉयलर यूनिट तथा तीन लाभुकों को लेयर यूनिट की परिसंपत्ति उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक लाभुक को 500-500 चूजे के साथ दाना, खाने-पीने के बर्तन एवं पालन-पोषण के लिए आवश्यक सामग्री दी गई। परिसंपत्ति मिलने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

प्रशिक्षण सत्र प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी ने लाभुकों को मुर्गी पालन के गुर बताए। उन्होंने चूजों के नियमित रखरखाव, संत...