लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में सेम्पेल के पास स्थित पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण करवाएगा। इस कार्य पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी, जिससे उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आसपास गंदगी फैलने से रोका जा सके। साथ ही तालाब के किनारे मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे भी तैयार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोग सुबह-शाम टहल सकें। योजना के तहत तालाब परिसर में लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इसके अलावा आसपास फूलदार पौधे और छायादार पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे वातावरण हराभरा और आकर्षक दिखाई देगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में सड़क सुधार के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.