मधुबनी, फरवरी 3 -- लौकही (मधुबनी)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवानों ने मंगलवार को 22 लाख रुपये भारतीय व नेपाली करेंसी और गांजा बरामद किया है। लौकहा बाजार स्थित 'नो मेंस लैंड' के समीप चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चार पहिया वाहन से जब्ती की गई। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। सीमा पर तैनात जवानों ने लौकहा कस्टम चेक पोस्ट के निकट संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी क्रम में नेपाल की ओर से आ रहे एक चार चक्का वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 14 लाख भारतीय रुपये और 8 लाख नेपाली रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ ही जवानों ने 80 ग्राम नेपाली गांजा भी जब्त किया। पकड़े गए धंधेबाज की पहचान नेपाल के टिकुलिया गांव निवासी अजय कुमार साह के रूप में हुई है। एसएसबी कैंप में हुई पूछताछ में आरोपी बरामद नकदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.