14 लाख की हुई लूट में पुलिस के हाथ 15 दिन बाद भी खाली
गिरडीह, मई 30 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ पंचायत अंतर्गत लोहराडीह गांव में 15 मई को वृद्ध महिला मुंद्रिका देवी को बंधक बनाकर करीब 14 लाख के सोने चांदी के जेवरात, नकदी व कपड़ा आदि लूटे जाने का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। गुरुवार को लोहराडीह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बीच नदी में लूटे गए 5 बक्सा, एक ट्रॉली बैग, कपड़ा, तस्वीर व कागजात फेंके हुए मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग बारिश के बाद नदी की तरफ घूमने आए थे तो बक्सा आदि पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार बक्सा वगैरह जमीन में गाड़ दिया गया था। यह भी पढ़ें- तीन अपहृत महिलाएं गुजरात, यूपी व काको से बरामद बारिश के कारण वह बाहर निकला तब लोगों की नजर पड़ी। इसकी सूचना पर गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार दल बल के साथ पहुंचे व जांच पड़ताल के बाद खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.