कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद को लेकर 92 हजार एमटी से अधिक का लक्ष्य दिया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य अधिक है। पैक्स व व्यापार के माध्यम से खरीद किए गए धान से सीएमआर तैयार करने के लिए पैक्सों को राइस मिल से टैग किया गया है। सीमांचल में कटिहार में राइस मिल की संख्या सबसे कम है। जिले में 14 राइस मिल है। जिसमें पांच अरवा चावल तैयार करने का मिल है। 14 राइस मिल के संचालन व पैक्सों से चावल तैयार करने के लिए टैग करने पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है। ऐसे में पैक्सों से खरीद किए गए धान से सीएमआर चावल तैयार कर राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति करने में भी परेशानी होगी। राइस मिलरों की सीएमआर तैयार कर इसकी आपूर्ति किए जाने में मनमानी से भी इंकार नहीं किया जा सकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.