14 माह से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
संभल, जून 3 -- हयातनगर थाना क्षेत्र से करीब 14 माह पहले लापता हुए एक युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक की तलाश में जुटे परिजनों ने उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। लंबे समय से बेटे का पता न चलने से परिवार गहरी चिंता और मानसिक तनाव में है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा निवासी 22 वर्षीय गुड्डू पुत्र चंद्रसेन 28 मार्च 2025 को सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के कई जिलों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी खोजबीन के बाद परिवार ने हयातनगर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.