14 माह से नया लक्ष्य नहीं, कोडरमा में अबुआ आवास योजना की रफ्तार थमी
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में अबुआ आवास योजना की प्रगति पर वित्तीय संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिले को पिछले 14 माह से योजना का कोई नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। वर्ष 2024-25 के बाद अब तक नए आवासों की स्वीकृति नहीं मिली है और चालू वित्तीय वर्ष के दो माह बीत जाने के बावजूद भी नया लक्ष्य आवंटित नहीं किया गया है। जिले में पहले से स्वीकृत योजनाओं का कार्य भी राशि के अभाव में प्रभावित हो रहा है। वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 4,591 आवासों में से 3,624 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 3,239 आवासों में से केवल 1,588 आवासों का निर्माण पूर्ण हो पाया है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना के लिए 2,365 करोड़ मिले: श्रवण वर्ष 2024-25 के तहत चंदवारा प्रखंड में 451 में 244, डोमचांच में 602 में 295,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.