कन्नौज, मार्च 8 -- कन्नौज, संवाददाता। जनपद की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने तथा कन्नौज के प्रसिद्ध इत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्नौज इत्रोत्सव-2026 का आयोजन 14 से किया जाएगा। इसका प्रस्तावित स्थल बोर्डिंग ग्राउंड, सरायमीरा कन्नौज तय किया गया है। इत्रोत्सव की तैयारियों के क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कन्नौज इत्रोत्सव-2026 का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। कार्यक्रम में उत्सव की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा की गई।इस दौरान सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कन्नौज के इत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के समन्वय ...