मुंगेर, मार्च 13 -- तारापुर,निज संवाददाता। धौनी में 14 मार्च से आयोजित होने वाले दो दिवसीय संतमत सत्संग अधिवेशन की सफलता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को जिला संतमत सत्संग समिति एवं स्थानीय समिति के सदस्यों की बैठक हुई। आयोजन समिति के संयोजक शंभू शरण चौधरी ने कहा कि इस बार अधिवेशन में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बैठक में गोपेंद्र सिंह,फलकेश चौधरी, रिंटू दास, राजीव चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, सुदामा चौधरी, प्रमोद कुमार साह, बुलबुल यादव, राजन कुमार चौरसिया,गोपी माधव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.