लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय लखीसराय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में लोक अदालत के सफल संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए कुल 13 बेंचों का गठन किया गया है। बेंच संख्या-01 में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, बेंच संख्या-02 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव कुमार मिश्रा, बेंच संख्या-03 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, बेंच संख्या-04 में एसीजेएम प्रथम रंजीत कुमार सोनू तथा बेंच संख्या...