घाटशिला, मार्च 12 -- बहरागोड़ा।ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार आगामी 14 मार्च को अपनी स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को 'नब्बे वर्षगांठ' के रूप में बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा इस मील के पत्थर को यादगार बनाने के लिए एक दिवसीय 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की गई है। वहीं उत्सव की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाटागार प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते वीणापाणि स्टेडियम पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन होगा। साथ ही शोभायात्रा के...