हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक की अनुमति से 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह ने बैठक में जनपद के विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विशेष रूप से विद्युत विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित प्रकरणों, विशेषकर विद्युत देयताओं और ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों का अधिकाधिक निस्तारण किया जाए। ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, सब रजिस्ट्रार सदर अखिलेश प्रताप सिंह, नवीन कुमार, पुनीत कुमार दुबे, सुरेश कुमार विश्वकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.