हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई। करीब 50 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, 2000 पदों पर होगी भर्ती आठवीं से इंटरमीडिएट तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भागहरदोई, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 मार्च को सुबह 10 बजे शहर के आईटीआई में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 50 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो लगभग 2000 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। मेले में आठवीं से इंटरमीडिएट तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से लगभग 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में जिला रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति की बैठ...