शाहजहांपुर, मार्च 11 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन 10 से 13 मार्च तक जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, गांवों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोक अदालत की जानकारी देगा। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप कुमार जायसवाल, आशीष वर्मा, ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल और मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.