शामली, फरवरी 19 -- आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली में बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीमा वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पोक्सो कोर्ट, शामली ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक वादों का अंतिम रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर उनका अधिकाधिक निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.