पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहनों को जिले के अलग-अलग स्थानों के लिए भेजा गया। मंगलवार को जिलाजज सह जिला विधिक सेवा अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सुदूर इलाकों में जाकर लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा ताकि अधिक संख्या में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके। लोक अदालत का आयोजन सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी के परिसर में किया जाएगा। समझौते के आधार पर निपटाराजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह अपर न्यायाधीश सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.