फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। ग्रामीणों को राहत दिए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे जाने वाले 14 ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। जबकि अन्य मार्गों के स्वीकृति का इंतजार है, वहीं 14 मार्गों की स्वीकृति मिलने के बाद प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 द्वारा टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है। इसमें पीडी के नौ व सीडी-2 के पांच मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 द्वारा भेजे जाने वाले विभिन्न मार्गों के नवीनीकरण को हाल ही में करीब 16 करोड़ की लागत से स्वीकृति मिल चुकी है। दोनो डिवीजनों द्वारा 35.22 किमी के 14 मार्गों का निर्माण कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बताते हैं कि पीडी के करीब 23 किमी के नौ मार्ग के लिए 8.96 करोड़ की लागत से स्वीकृति प्रदान की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.