कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल से चारबाग या फिर इस रूट से जाने और आने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। 14 मई से गंगा पुल (पुल संख्या 110) के ट्रैक पर शताब्दी, वंदेभारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें 130 की स्पीड से गुजरेंगी। रेलवे लखनऊ मंडल की परिधि में आने वाले गंगाब्रिज के डाउन ट्रैक का मेंटीनेंस कार्य कराए जाने की वजह से 13 मई तक सुबह 9:30 से 17:30 बजे तक हर दिन ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 17 मेमू ट्रेनें निरस्त हैं और 54 ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ रहा है। रेलवे इंजीनियरों ने बताया कि अबकी बार ट्रैक के सिलापट उच्च तकनीकी गुणवत्ता वाले स्टील गर्डर से बदले जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक वाले गर्डर लगने से स्पीड के साथ ही सुरक्षा और सुदृढ़ होगी।रेलवे अफसरों ने मिशन गति के तहत कानपुर से लखनऊ रेलमार्ग पहले ही शामिल हो चुका है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.