जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत मई का मुफ्त राशन वितरण अब 14 मई तक किया जाएगा। पहले इसकी अंतिम तिथि आठ मई तय थी, लेकिन कुछ जिलों में ई-पॉस मशीन से वितरण में दिक्कत आने पर शासन ने तारीख बढ़ा दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न, जिसमें 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न, जिसमें एक किलो गेहूं और चार किलो चावल शामिल है। यह भी पढ़ें- अब 14 मई तक होगा खाद्यान्न वितरण पोर्टेबिलिटी सुविधा भी 14 मई तक जारी रहेगी। आधार प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में 14 मई को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से भी राशन वितरण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.