14 मई को जेठवारा आएंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य, सतुवा बाबा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- देवापुर-आशापुर ग्राम सभा में 14 मई को जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का आगमन होगा। वंदना महोत्सव एवं संस्कृति भजन संध्या का आयोजन होगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य मदन मोहन दास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी। कार्यक्रम में जगन्नाथ भात महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य, आचार्य रामचंद्र दास, संतोषाचार्य सतुआ बाबा, स्वामी राघव देवाचार्य, आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं महंत राजू दास शामिल होंगे। सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, भजन गायिका दिव्या दुबे, भजन गायक खनिज देव चौहान और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.