मऊ, फरवरी 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा बेला सुल्तानपुर में 14 बीघे में फैले वन क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगी की इस घटना में वन विभाग द्वारा लगाए गए लाखों कीमत के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बेला सुल्तानपुर स्थित गांव के उत्तर सीवान में करीब 14 बीघे वन विभाग की जमीन है। उक्त वन विभाग की जमीन पर विभाग द्वारा हर साल बरसात के दिनों में पेड़ लगाए जाते हैं, लेकिन इनकी उचित देखभाल न होने के कारण छुट्टा पशु इन पेड़ पौधों को नष्ट कर देते हैं तो दूसरी ओर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। विगत सितम्बर माह में उक्त जमीन पर तार की बाड़ लगाकर वन विभाग ने लाखों रुपये की लागत से पौधरोपण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.