14 बीघा विवादित जमीन पर गन्ने की फसल जोतने का आरोप
लखीमपुरखीरी, मई 17 -- रमियाबेहड़, संवाददाता। क्षेत्र की कफारा चौकी क्षेत्र में 14 बीघा विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि इस जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल शनिवार रात ट्रैक्टर से जोत दी गई। कफारा गांव निवासी रामलखन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गाटा संख्या 835 की भूमि को लेकर गांव के ही लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात विपक्षियों ने उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि मामला पहले से एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। आदेश होने के बाद कानूनगो ने गाटा संख्या 835 की पक्की मेड़बंदी कराई थी। इसके बावजूद रामलखन ने विवादित भूमि पर जबरन गन्ने की बुवाई कर दी। कोतवाल रविंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.