हजारीबाग, सितम्बर 28 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। 14 बिहार रेजिमेंट की गोल्डन जुबली (1977-2027) के उपलक्ष्य में निकाली गई विशेष बाइक रैली सोमवार को हजारीबाग पहुंची। डेमोटाड़ स्थित शक्ति ऑटोमोबाइल, भारत पेट्रोलियम में रैली का वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कारगिल शहीद नायक विद्यानंद सिंह, सेना मेडल की धर्मपत्नी वीर नारी पार्वती देवी ने बाइक रैली कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल दिलीप डी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पूर्व सैनिकों ने भी सैन्यकर्मियों को माला पहनाई। वीर नारी पार्वती देवी ने कहा कि शहीदों की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल दिलीप डी, कैप्टन अंकित ...