14 बच्चे तलाश कर परिजनों को सौंपे
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 14 बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। एक अप्रैल को शुरू हुआ हरियाणा पुलिस का यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आठ से 14 अप्रैल के बीच पुलिस ने 14 लापता बच्चों के अलावा 26 वयस्क को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 45 बच्चों की पहचान कर बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करवाई गई है। इसके अलावा पांच बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि किडनैपिंग एबडक्शन टीम (केएटी) इस दिशामें काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान टीम ने एक वर्ष से लापता 34 वर्षीय महिला को गांधीनगर गुजरात से तलाश किया है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.