रांची, जून 7 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के कुंदी मैदान में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया, जिसमें 14 पैंथर्स इटकी ने 14 लायंस इटकी को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें 14 पैंथर्स ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डब्बू केरकेट्टा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि बिरसा तिग्गा और बिरसा कच्छप ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...