14 पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित
बगहा, जून 9 -- बेतिया, एक संवाददाता। बेतिया पुलिस जिले में सोमवार देर शाम एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी ने एक साथ 14 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। वहीं 26 पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई थानों के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में व रात्रि गश्ती में लापरवाही पर की गई है। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी यातायात अतनुदत्ता व डीएसपी रक्षित पुलिस लाइन देवानंद राउत ने बैरिया, नौतन, जगदीशपुर, बलथर, सिकटा, पुरुषोत्तमपुर और इनरवा थाने का निरीक्षण किया था। अचानक हुए निरीक्षण में रात्रि गश्ती, निगरानी व्यवस्था व ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई थी। यह भी पढ़ें- 14 पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित दोनों डीएसपी की जांच में गश्ती दल, ओडी व पुलिस अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.