प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने स्थित पुराने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की जगह नया 14 पिलर पर बनाया जाएगा। राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई की ओर से लखनऊ मुख्यालय को भेजे गए नए डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलते ही निगम ने पुराने ब्रिज को ध्वस्त करने का कार्य भी शुरू करा दिया है। नए आरओबी की लंबाई भी पुराने की तरह 600 मीटर रखी गई है। जिसमें सेतु निगम को 540 मीटर और एनसीआर को 60 मीटर हिस्से का कार्य कराना है। नए आरओबी के लिए जिन 14 पिलरों का निर्माण होना है। उसकी दूरी 24 मीटर व कुछ जगहों पर 12 मीटर निर्धारित की गई है। हालांकि नए का निर्माण कार्य शुरू होने में दो महीने का समय लग जाएगा। इसकी वजह यह है कि जहां एनसीआर अपने हिस्से के पुराने निर्माण को ध्वस्त कर रहा है, वहीं सेतु निगम ने...