प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- बाबागंज। संग्रामगढ़ पुलिस ने 14 लोगो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। संग्रामगढ़ एसओ मनोज कुमार तोमर की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को 14 युवकों के खिलाफ अपराधिक कृत्यों को लेकर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को उसी मामले में दरोगा उमाशंकर पुलिस टीम के साथ सौना सरैंया गांव स्थित गंगा एक्सप्रेस वे अंडर पास के पास से वीरेन्द्र यादव, सागर नाई, रमेश कोहार, अंकुश सिंह निवासी नरई संग्रामगढ़, रामेन्द्र सरोज उर्फ पंकज निवासी हिसामपुर को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.