बोकारो, अक्टूबर 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में सोमवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावे बिहार और बंगाल क्षेत्र से आये 14 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधुरी ने सफलता पूर्वक करके आई ओ एल (इंट्रा अकुलर लेंस) का प्रत्यारोपण किया। इसके पूर्व निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने णमोकार मंत्र से की। शिविर के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन के अलावे दवा, भोजन और काला चश्मा भी उपलब्ध कराया गया तथा अस्पताल से छुट्टी के समय एक महीने का दवा भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.