मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में चिकित्सकों की कमी दूर हुई है। अब मरीजों को ईलाज में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त किये गए 14 नए चिकित्सकों ने योगदान दे दिया है। योगदान देने के बाद विभागीय निर्देशानुसार पीजी की पढ़ाई के लिये 7 चिकित्सकों को विरमित कर दिया गया है। इस संबंध में सीएस डॉ राजू ने बताया कि बीते दिनों सर्जन सहित सामान्य फिजिशियन के रूप में कुल 14 चिकित्सकों की नियुक्ति विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर की गयी। जिसमें सभी चिकित्सकों ने योगदान दे दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें से 7 चिकित्सकों को विभागीय निर्देशानुसार पीजी की पढ़ाई के लिये स्वीकृति मिलने के कारण विरमित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में जिन 14 चिकित्सकों ने योगदान दिया है, उनमें से दो चिकित्सक डॉ स्मृति सिंह ...