गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आगामी पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह अभियान 14 से 22 दिसंबर तक संचालित होगा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने की। आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, पर्यवेक्षक समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। ट्रेनर अपर शोध अधिकारी संदीप यादव और डब्ल्यूएचओ फील्ड मॉनिटर विपिन सिंह ने नवजात से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि फील्ड में घरों और दीवारों पर उचित मार्किंग की जाए ताकि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रह सके, विशेष रूप से उन परिवारों में जहां टीकाकरण से मना किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.