पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम पूर्णिया में विधानसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रत्याशी, संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष तथा एआईसीसी डेलीगेट्स उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान दिल्ली में नेताओं की जुटान होगी। जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ जन प्रदर्शन करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। जन-प्रदर्शन के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.