14 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे योग साधक
शामली, जून 7 -- शामली। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के उपलक्ष्य में रविवार से 14 दिवसीय विशाल निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ नगर पालिका की ऊपरी मंजिल पर किया गया। जो 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 6ः30 बजे तक संचालित होगा। शिविर का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं योग साधकों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद योगाभ्यास सत्र में अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। प्रतिभागियों ने ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, कपालभाति, शीतली प्राणायाम तथा अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया।अंत यह भी पढ़ें- शंखनाद के साथ 'योग जागरूकता अभियान' की शुरुआत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.