चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र स्थित तिलौली पंप कैनाल के पास बुधवार को सुबह युवक का शव यमुना में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक पिछले 14 दिन पहले घर गायब हो गया था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। चार दिन पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फील्ड यूनिट की टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। मऊ कस्बा निवासी लाला जाटव का 28 वर्षीय बेटा मुरारी जाटव बीते 12 फरवरी को सुबह पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी नाते-रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों के यहां तलाश करते रहे। काफी खोजबीन करने पर जब उसका पता नहीं चला तो बड़े भाई संदीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 22 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद पुलिस न...