लखनऊ, मार्च 3 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में मंगलवार को एक सनसनी खेज वारदात से लोग दंग रह गए। 14 दिन से लापता एक महिला का पर्श, जूता व साड़ी जंगल से बरामद हुई। साथ ही मौके से शव के कुछ अवशेष भी बरामद किए गए। जिसे जांच के लिए भेजा गया है।मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष कुमार बीते 17 फरवरी से लापता है। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस दौरान मंगलवार को पुलिस ने ककरदारी वन रेंज स्थित जंगल में महिला का पर्श, साड़ी व जूता बरामद किया है। साथ ही पुलिस को शव के अवशेष मिले हैं। अवशेष महिला के शव का हो सकता है ऐसी आशंका जताई जा रही है। अवशेष को पुलिस ने जांच के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि महिला 14 दिन से लापत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.