संवाददाता, मार्च 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 25 वर्षीय महिला आंचल मिश्रा 14 दिन से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच मंगलवसार को ककरदारी वन रेंज के जंगल में महिला की साड़ी, पर्स और जूता मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की इन चीजों के पास ही शव के कुछ अवशेष भी मिले हैं। शव के इन अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। शव के अवशेष मिलने से लापता महिला को लेकर आशंका पैदा हो गई है कि कहीं ये उन्हीं के तो नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी की रहने वाली 25 वर्षीय आंचल मिश्रा बीते 17 फरवरी से लापता हैं। उनके पति का नाम संतोष कुमार है। महिला के गायब होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.