14 दिन से गायब किशोरी बरामद, युवक को भेजा जेल
इटावा औरैया, जून 14 -- जसवंतनगर। पुलिस ने 14 दिन से गायब किशोरी को शनिवार रात बस स्टैंड स्थित पिंक बूथ के पास से बरामद कर लिया। उसके साथ मौजूद युवक को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया। किशोरी के पिता ने 14 दिन पहले अज्ञात युवक के खिलाफ पुत्री के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरई पुलिस की दो टीमें किशोरी की तलाश में लगातार जुटी थीं। शनिवार रात थानाध्यक्ष कृपाल सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से लापता किशोरी एक युवक के साथ कहीं जाने की फिराक में बस स्टैंड चौराहे पर स्थित पिंक बूथ के पास खड़ी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम और महिला आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में अपहरण, दुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.