14 दिन में विज्ञान बस ने 120 स्कूलों का किया भ्रमण
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ एवं आईआईटी कानपुर की संयुक्त पहल के तहत जिला विज्ञान क्लब से संचालित विज्ञान बस ने 14 दिन में जिले के 120 स्कूलों का भ्रमण किया। सम्बंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान बस का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। 10 सितम्बर से विज्ञान बस ने जिले के स्कूलों का भ्रमण शुरू किया था। आखिरी दिन बुधवार को इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ में छात्र-छात्राओं ने 3-डी प्रिंटर से गौतम बुद्ध की प्रतिमा,ऑक्टोपस और मोबाइल स्टैंड बनते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रक्त की श्वेत और लाल रूधिर कणिका, शैवाल, बेंजीन, मेथेन, एथेन आदि की संरचना को देखने का अनोखा अनुभव भी विद्यार्थियों के लिए काफी रोचक रहा। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अनिल कुमार निलय ने बताया कि 10 सितंबर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.