14 दिनों में चार हत्या, पीट पीट कर और ट्रेक्टर से घसीटकर हत्याओं से थर्राया जनपद
हापुड़, सितम्बर 1 -- 14 दिनों के अंदर एक के बाद एक हुई चार हत्याओं ने लोगों को दहला दिया है। हापुड़ देहात क्षेत्र में 18 अगस्त की सुबह बाबूगढ़ के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी 32 वर्षीय गौरव त्यागी बाइक पर हापुड़ कचहरी आ रहा था। धनौरा रोड पर ददायरा चौराहा के पास कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई।
हत्या के मामले सात आरोपियों में से मुठभेड़ में घायल एक आरोपी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 29 अगस्त को गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम शाहपुर चौधरी निवासी महकार सिंह की गांव के पांच लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी बहन के परिवार के साथ 24 अगस्त को मारपीट की पैरवी करने से नाराज थे। 31 अगस्त की रात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.