नई दिल्ली, जुलाई 15 -- साउथ की एक फिल्म है जिसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पूरी साउथ इंडस्ट्री साथ आ गई थी। जी हां, इस फिल्म में 25 से ज्यादा सुपरस्टार्स थे। 23 घंटे 58 मिनट में इसकी कहानी लिखी गई थी, इसे शूट किया गया था और एडिट भी कर दिया गया था। इस अजूबे को देखने खुद रजनीकांत और कमल हासन पहुंचे थे। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।फिल्म का नाम इस फिल्म का नाम 'सुयमवरम' है। ये कोई छोटी-मोटी फिल्म नहीं थी, बल्कि एक बहुत बड़ा लॉजिस्टिक एक्सपेरिमेंट था। इस एक फिल्म को बनाने के लिए 14 बड़े डायरेक्टर्स, 19 कैमरा मैन, 4 एडिटर्स और 4 म्यूजिक कंपोजर्स ने एक साथ, एक ही वक्त पर 8 अलग-अलग लोकेशंस पर काम किया था। एक्टर-एक्ट्रेसेस की तो जैसे बाढ़ आ गई थी। इसमें प्रभु, सत्यराज, अब्बास, कार्तिक, प्रभु देवा, अर्जुन, रोजा, रंभा, खुशबू, देवयानी और सिमरन सम...