14 जून से चार माह के लिए बंद होगा पीपापुल
गाजीपुर, जून 10 -- रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप गंगा नदी पर स्थित पीपापुल को मानसून और गंगा के संभावित बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 14 जून से चार माह के लिए आवागमन हेतु बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिबंध 14 अक्टूबर तक लागू रहेगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुरक्षा कारणों से पीपापुल को बंद किया जा रहा है। इसके तहत पुल की ओर जाने वाले रेत में बिछी लोहे की प्लेटों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा पुल को भी खोलकर हटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मदरा गंगा घाट का पांटून पुल टूटने के कगार पर, आवागमन पूरी तरह बंद पुल बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को लगभग 10 किलोमीटर के स्थान पर करीब 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे सेवराईं और मुहम्मदाबाद तहसील के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.