14 जून को 15 केंद्रों पर होगी जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 6257 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। बैठक में अधिकारियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जीआईसी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.