मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 14 जून को होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा और एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी पूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी करते हुए परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन निर्धारित केंद्रों पर कुल 4694 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो एक ही पाली में अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक अमले को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।डीआईओएस यह भी पढ़ें- 13 केंद्रों पर प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 5643 अभ्यर्थी होंगे शामि...