खगडि़या, मई 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिला योगा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर परिषद अंतर्गत आवास बोर्ड स्थित पूर्व सैनिक प्रिंस कुमार के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला योगा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने पत्रकारों को बताया कि जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 जून 2026 को सुनिश्चित किया गया है। प्रतियोगिता को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों से उन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, जोगबनी में लोगों ने किया योगाभ्यास ...