इटावा औरैया, जून 12 -- इटावा। शिक्षा विभाग के विद्यालयों में प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 14 जून को कराई जाएगी। जिला मुख्यालय पर प्रवक्ता परीक्षा कराए जाने के लिए सात इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है । इनमें लगभग 2000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे ।इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने के लिए कक्ष निरीक्षकों के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। यह परीक्षा एक पाली में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराए जाने की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकल विहीन कराने का निर्देश यह भ...