14 जून को ऑनलाइन योग सत्र में भाग लेकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से 14 जून को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होबिल्ड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें देशभर के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर विनोद कुमार मिश्र ने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को योग सत्र में शामिल होने के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.