14 जुलाई तक हर हाल में एसआईआर के फार्म वितरण पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई : उपायुक्त
पलामू, जुलाई 9 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए 14 जुलाई तक हर हाल में फार्म वितरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक भी पात्र मतदाता या घर छूटना नहीं चाहिए। गुरुवार को उपायुक्त ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम थी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.