प्रयागराज, जुलाई 7 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा अपडेट अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों के पास 11 अंकों का यू-डायस कोड नहीं है, उन्हें 14 जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, मम्फोर्डगंज में जमा करना होगा। अभिभावकों से भी बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश न कराने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...